भालू गांव में बनेगी जलमीनार
29 चितरपुर एन. निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी.दुलमी. प्रखंड के भालू गांव में जलमीनार निर्माण को लेकर बुधवार को कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि भालू गांव में जलमीनार बनायी जायेगी. जलमीनार में भैरवी नदी के पानी को पाइप लाइन के जरिये पहुंचाया जायेगा. इसके बाद पांचा, बोंगई, कोरिया […]
29 चितरपुर एन. निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी.दुलमी. प्रखंड के भालू गांव में जलमीनार निर्माण को लेकर बुधवार को कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि भालू गांव में जलमीनार बनायी जायेगी. जलमीनार में भैरवी नदी के पानी को पाइप लाइन के जरिये पहुंचाया जायेगा. इसके बाद पांचा, बोंगई, कोरिया टांड़ सहित कई गांवों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने बताया कि लाखों रुपये की लागत से इस योजना को धरातल पर उतारा जायेगा. इस संदर्भ में आजसू के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में पानी सप्लाई करने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिलें. मौके पर जेइ सुरेंद्र कुमार, जगरनाथ महतो, देवनंदन चौधरी, तीरथ नाथ महतो, सोना राम महतो सहित कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










