बाल विद्या मंदिर में शुरू होगी प्लस टू क ी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुआ निर्णय फोटो फाइल संख्या 29 कुजू : बैठक में उपस्थित लोग कुजू.बाल विद्या मंदिर आरा के मीटिंग हॉल में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दाहो महतो ने की. बैठक में विद्यालय में टेन प्लस टू की पढ़ाई […]

विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुआ निर्णय फोटो फाइल संख्या 29 कुजू : बैठक में उपस्थित लोग कुजू.बाल विद्या मंदिर आरा के मीटिंग हॉल में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दाहो महतो ने की. बैठक में विद्यालय में टेन प्लस टू की पढ़ाई शुरू करने पर विचार -विमर्श किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बाल विद्या मंदिर विद्यालय क्षेत्र में कई वर्षों से शिक्षा का अलख जगा रहा है. यहां पर क्षेत्र के गरीब बच्चों को दसवीं तक की शिक्षा दी जाती है. क्षेत्र के लोगों की मांग पर विद्यालय में टेन प्लस टू की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए. बैठक में लोगों ने सर्वसम्मति से सत्र 2015/16 से 10 प्लस टू की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया. बैठक में प्राचार्य नागेश्वर ठाकुर, पूर्व प्राचार्य बलराम सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव नेमधारी महतो, कोषाध्यक्ष वाहिद अंसारी, सदस्य ब्रजेश सिंह, बीके धीमान, मो सेराज, मो खाजा, महादेव मांझी, ए हुसैन, विनोद कुमार, बीसी चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola