गिद्दी थाना में दो मामले दर्ज
गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी थाना में न्यायालय के आदेश पर दो अलग- अलग मामले दर्ज किये गये हैं. हेसालौंग गांव के संतोष कुमार साहू के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. इसमें मुरपा के विनोद कुमार राय, विवेक कुमार अग्रवाल व कुजू के बालमुकुंद सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. […]
गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी थाना में न्यायालय के आदेश पर दो अलग- अलग मामले दर्ज किये गये हैं. हेसालौंग गांव के संतोष कुमार साहू के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. इसमें मुरपा के विनोद कुमार राय, विवेक कुमार अग्रवाल व कुजू के बालमुकुंद सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. संतोष कुमार साहू का आरोप है कि एग्रीमेंट व पैसा लेने के बावजूद आरोपी वाहन देने से इनकार कर रहे हंै. हेसालौंग गांव के कमल गोप के बयान पर गिद्दी थाना में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है. इसमें सुनील गोप, रघु गोप, संजय गोप व डटमा मोड़ के राजेश वर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है. कमल गोप का आरोप है कि उक्त नामजद आरोपी ने रंगदारी के रूप में सात लाख रुपये की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










