चार की बंदी को सफल बनाने का निर्णय
रामगढ़. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध मे मंगलवार को सर्वदलीय बैठक भाकपा के जिला कार्यालय मंजूर भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने की. बैठक में चार मई की बंदी को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. निर्णय लिया गया कि बंदी को लेकर 30 मई को जन कल्याण पुस्तकालय […]
रामगढ़. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध मे मंगलवार को सर्वदलीय बैठक भाकपा के जिला कार्यालय मंजूर भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने की. बैठक में चार मई की बंदी को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. निर्णय लिया गया कि बंदी को लेकर 30 मई को जन कल्याण पुस्तकालय में सभी दलों के कार्यकर्ताओं का कन्वेंशन होगा. तीन मई को शाम छह बजे मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बैठक में महेंद्र पाठक, निरंजन मुंडा, मंगल सिंह ओहदार, फिरोज अहमद, मुख्तार अंसारी, अशोक यादव, श्रीनिवास प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










