भाजपाइयों ने थाली पीट किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया. कार्यक्रम का नेतृत्व किसान समन्वयक संघर्ष मंच के जिला संयोजक अभय सिंह ने किया. विरोध के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने गोड़सरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया. इस दौरान […]

विज्ञापन

रामगढ़ : निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया. कार्यक्रम का नेतृत्व किसान समन्वयक संघर्ष मंच के जिला संयोजक अभय सिंह ने किया. विरोध के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने गोड़सरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया.

इस दौरान अभय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. किसान सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं. किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री कृष्ण सिंह ने कहा कि अब किसान जागरूक हो गये हैं.

मुख्यमंत्री की बातों से अब किसानों का मोह भंग हो गया है. प्रदेश कार्यकारिणी के किसान मोरचा के धनंजय सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है कि भाजपा के प्रदेश अधिकारियों के आह्वान पर हमलोग थाली पीट कर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मौके पर अरबिंद सिंह,महेंद्र राम,संजय,शंभु बिंद आदि कई कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola