10 टीमों के बीच होगा मुकाबला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उरीमारी : छठा कोल इंडिया अंतर कंपनी ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार से बरका-सयाल क्षेत्र में शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट के सभी मैच सयाल स्थित हिलव्यू स्टेडियम व सेंट्रल सौंदा मैदान पर खेले जायेंगे. सभी मैच टर्फ विकेट पर सफेद गेंद व रंगीन पोशाक में खेले जायेंगे. टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गयी है. […]
विज्ञापन
उरीमारी : छठा कोल इंडिया अंतर कंपनी ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार से बरका-सयाल क्षेत्र में शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट के सभी मैच सयाल स्थित हिलव्यू स्टेडियम व सेंट्रल सौंदा मैदान पर खेले जायेंगे. सभी मैच टर्फ विकेट पर सफेद गेंद व रंगीन पोशाक में खेले जायेंगे. टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गयी है. संबंधित मैदानों में पिच, बाउंडरी, दर्शक दीर्घा समेत अन्य जरूरी कार्यो को पूरा किया जा चुका है.
सभी टीमों के ठहरने की व्यवस्था बीटीटीआइ भुरकुंडा में की गयी है. टूर्नामेंट का उदघाटन शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे डायरेक्टर फाइनांस दीपक कुमार घोष करेंगे. पहला मैच मेजबान सीसीएल व सीआइएल कोलकाता के बीच खेला जायेगा. सयाल हिलव्यू में उदघाटन मैच के दौरान सीसीएल के सीवीओ अरविंद प्रसाद बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे. गुरुवार को बरका-सयाल के जीएम प्रकाश चंदा, एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, अभियंता अरविंद कुमार, सयाल पीओ उमाशंकर सिंह, सीसीएल के खेल अधिकारी आदिल हुसैन, संजीव पॉल, पुष्पक लाला ने तैयारियां का निरीक्षण किया.
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का सफल आयोजन करने के लिए गठित सभी समितियां सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं. टूर्नामेंट की सफलता में डब्ल्यूडब्ल्यू कुजूर, आरके डोरा, रोतिन दत्ता, वीरेंद्र पासवान, संतोष कुमार, केदार राम, मोतीलाल सिंह, अजय कुमार, बृजकिशोर राम, मिस मैरी, सुखदेव उरांव, सोमरा उरांव, श्रीकांत गुप्ता, रवि उरांव, गंगेश्वर महतो, मिस ललिता, आलोक गुप्ता, जेपीएन सिन्हा, जेपी सिंह, पीके कुंदन, प्रबुद्ध सिन्हा, एसके सिंह, एपी सिन्हा आदि सक्रिय हैं. फाइनल मैच आठ अप्रैल को खेला जायेगा. इसके मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीक व संचालन प्रदीप कुमार तिवारी होंगे.
तीन ग्रुप के 10 टीमों में होगा मुकाबला : ग्रुप ए में सीआइएल, इसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआइएल, ग्रुप बी में डब्ल्यूसीएल, एमसीएल, एसइसीएल, ग्रुप सी में एससीसीएल, एनसीएल, बीसीसीएल की टीम शामिल हैं. तीन अप्रैल को सीसीएल व सीआइएल, बीसीसीएल व एससीसीएल, चार अप्रैल को सीसीएल व सीएमपीडीआइएल, इसीएल व सीआइएल, एनसीएल व एससीसीएल, डब्ल्यूसीएल व एमसीएल, पांच अप्रैल को सीसीएल व इसीएल, एनसीएल व बीसीसीएल, एसइसीएल व डब्ल्यूसीएल, सीएमपीडीआइएल व सीआइएल, छह अप्रैल को एसइसीएल व एमसीएल, इसीएल व सीएमपीडीआइएल के बीच मैच खेला जायेगा. सेमीफाइनल मैच सात अप्रैल को व फाइनल मैच आठ अप्रैल खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










