फो...लॉर्ड बेडन पॉवेल का जन्मदिवस मनाया गया
फोटो फाइल 23आर बी-लॉर्ड बेडन पॉवेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिक्षक.हेडलाइन…समाज में स्काउट-गाइड की बड़ी भूमिका रामगढ़. सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट के प्रांगण में सोमवार को विद्यालय परिसर में भारतीय स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पॉवेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनााया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत स्काउट गाइड […]
फोटो फाइल 23आर बी-लॉर्ड बेडन पॉवेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिक्षक.हेडलाइन…समाज में स्काउट-गाइड की बड़ी भूमिका रामगढ़. सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट के प्रांगण में सोमवार को विद्यालय परिसर में भारतीय स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पॉवेल का जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में मनााया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पॉवेल के चित्र पर मााल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, समूह गान व लघु नाटिका का मंचन किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के खेल मैदान में स्काउट-गाइड का झंडा फहरा कर झंडा गीत भी गाया गया. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य वीणा तिर्की ने बच्चों को स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पॉवेल के बताये मार्गों पर चलने की बात कही. साथ ही प्राचार्या ने उक्त कार्यक्रम में अन्य बच्चों को भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिल कर सर्वधर्म प्रार्थना भी की. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य शिक्षक -शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










