अंबा प्रसाद ने आजसू के रोशन लाल को 31395 वोटों से हराया

Updated at : 24 Dec 2019 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
अंबा प्रसाद ने आजसू के रोशन लाल को 31395 वोटों से हराया

रामगढ़ : 22 बड़कागांव विधान सभा में कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने 31395 वोटों से बड़ी जीत कर क्षेत्र में कांग्रेस की तिकड़ी बनायी. अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र प्रसाद ने 2009 में तथा माता निर्मला देवी ने 2014 में बड़कागांव से जीत दर्ज कर चुके हैं. कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने 98 […]

विज्ञापन

रामगढ़ : 22 बड़कागांव विधान सभा में कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने 31395 वोटों से बड़ी जीत कर क्षेत्र में कांग्रेस की तिकड़ी बनायी. अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र प्रसाद ने 2009 में तथा माता निर्मला देवी ने 2014 में बड़कागांव से जीत दर्ज कर चुके हैं. कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने 98 हजार 576 मत लाकर विजयश्री हासिल की.

उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के रोशन लाल चौधरी को 67 हजार 181 मत हासिल हुआ. अंबा प्रसाद ने 31 हजार 395 मतों से जीत दर्ज की. तीसरे स्थान पर भाजपा के लोकनाथ प्रसाद को 31 हजार 682 मत हासिल किया. इनके अलावा झाविमो के दुर्गा चरण प्रसाद को 3347 वोट, भाकपा के मिथलेश कुमार दांगी को 2810, तृणमूल कांग्रेस की सलमा खातून को 508, बसपा के सूरज कुमार को 429, जेकेपीएस के गीता देवी को 448, पीपीआइडी के दीपक कुमार दास को 340, एआइएमआइएम के प्रीतम सिंह को 3022 वोट, एपीओएल के भुवनेश्वर प्रमाणिक को 568, जेकेपी के बिट्टू कुमार सिंह को 878, जदयू को विनोद कुमार राणा को 1868, भाकपा माले के सरयू मुंडा को 1101, आरजेडीपी के सुनील कुमार को 587, जेएमएमयू के सुरेश महतो को 3205, निर्दलीय अंजू देवी को 1862, अरविंद कुमार ओझा को 322, दर्शन गंझू को 336, दशरथ सोनी को 809, प्रभु उरांव को 810, बलजीत सिंह को 1768, विजय कुमार सिंह को 196 तथा नोटा को 960 मत मिले. बड़कागांव विधान सभा के लिए मतगणना कुल 25 राउंड में संपन्न हुआ. मतगणना के बाद वीवीपैट से मिलान के बाद बड़कागांव के निर्वाची पदाधिकारी अनवर हुसैन ने अंबा प्रसाद को विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

अंबा प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ प्रमाण पत्र ग्रहण किया.प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के मौके पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक केशव महतो कमलेश, शहजादा अनवर आदि भी मौजूद थे. साथ ही सामान्य पर्यवेक्षक एई रहाटे भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola