संताल समाज के स्थापना दिवस को लेकर ग्रामीणों की बैठक

Updated:
विज्ञापन
संताल समाज के स्थापना दिवस को लेकर ग्रामीणों की बैठक

संताल समाज के स्थापना दिवस को लेकर ग्रामीणों की बैठक

विज्ञापन

उरीमारी. कुजू में 30 मई को संताल समाज दिशोम मांझी कर्णपुरा परगना का 30वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर उरीमारी के जोजो टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कर्णपुरा मांझी हड़ाम सूरज बेसरा ने की. संचालन महादेव हांसदा ने किया. बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के अलावा समाज की एकता, संगठन की मजबूती, संथाली कला-संस्कृति, परंपरा, भाषा व सामाजिक अधिकारों के संरक्षण पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में अपनी सांस्कृतिक पहचान व परंपराओं को बचाये रखना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी संस्कृति, भाषा व सामाजिक मूल्यों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है. कर्णपुरा मांझी हड़ाम सूरज बेसरा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संताल समाज की संस्कृति, इतिहास व गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है. बैठक में समाज के लोगों ने फागू बेसरा को राज्यसभा सांसद बनाने की भी मांग की. बैठक में सीताराम किस्कू, मोहन सोरेन, सन्नी सोरेन, विश्राम सोरेन, अजय बेसरा, राजेंद्र सोरेन, जितेंद्र सोरेन, उदन सोरेन, त्रिलोक सोरेन, महादेव हांसदा, बाबू मुर्मू, बिरसा हेंब्रम, पूरन मांझी, दसई मांझी, मन्नाराम मांझी, पप्पू लाल मांझी, मनु टुडू, संजीव सोरेन, राजू मांझी, विजय सोरेन, सुखराम सोरेन, अकला हांसदा, बहादुर मांझी, रविंद्र सोरेन, विनोद बेसरा, मिसिर लाल, जगदीश मांझी, महावीर मुर्मू उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola