कार्यकर्ताओं के साथ रोशनलाल ने की समीक्षा

भुरकुंडा : तीसरे चरण का विधानसभा चुनाव गुरुवार को खत्म हो गया. इसके बाद शुक्रवार को आजसू प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी ने पतरातू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समीक्षा की. विभिन्न क्षेत्र व बूथों पर हुए वोटिंग की जानकारी लेते हुए समीकरणों की चर्चा की. समर्थन के लिए मतदाताओं को आभार दिया. कई जगहों […]
भुरकुंडा : तीसरे चरण का विधानसभा चुनाव गुरुवार को खत्म हो गया. इसके बाद शुक्रवार को आजसू प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी ने पतरातू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समीक्षा की. विभिन्न क्षेत्र व बूथों पर हुए वोटिंग की जानकारी लेते हुए समीकरणों की चर्चा की. समर्थन के लिए मतदाताओं को आभार दिया.
कई जगहों पर लोगों ने श्री चौधरी का स्वागत किया. श्री चौधरी ने जनता की समस्याएं भी सुनी. श्री चौधरी ने केरेडारी व बड़कागांव प्रखंड का भी दौरा किया. कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी विश्लेषण किया. थोड़ा समय परिजनों के साथ भी बिताया. मौके पर विजय साहू, अशोक पाठक, कौलेश्वर महतो, नित्यानंद कुमार, द्वारिका महतो, सुनील उरांव, मनोज राम, राजू रंजन, शिवधन गंझू, अमित पाठक, लालू महतो, उज्ज्वल सिंह, मिथिलेश सिंह, हरिरत्नम, दिलीप दांगी, विश्वरंजन सिन्हा, राजन सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




