टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मना एएफसी ग्रासरूट्स फुटबॉल दिवस

Updated:
विज्ञापन
टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मना एएफसी ग्रासरूट्स फुटबॉल दिवस

टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मना एएफसी ग्रासरूट्स फुटबॉल दिवस

विज्ञापन

घाटोटांड़. टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन ग्रासरूट्स फुटबॉल दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 280 बच्चों और युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन ने टाटा स्टील के स्पोर्ट्स सेल के सहयोग से किया. इस अवसर पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के हेड एडमिन दीपक श्रीवास्तव, एनवायरनमेंट सेल के प्रदीप गौर सहित टाटा स्टील फाउंडेशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान प्रतिभागियों के लिए मिनी फुटबॉल मैच, फिटनेस ड्रिल, कौशल आधारित खेल, समन्वय गतिविधियां और छोटे-छोटे मुकाबलों का आयोजन किया गया. इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में अतिथियों ने ग्रासरूट स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास की सराहना की. युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण भी किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola