सौंदा डी में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 24 May 2026 10:11 PM

विज्ञापन

सौंदा डी में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय

विज्ञापन

भुरकुंडा. सौंदा डी स्थित पूर्व उप प्रमुख अनिल सिंह के कार्यालय में रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन सौंदा डी बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डॉ आशीष कुमार ने की. संचालन ललन सिंह ने किया. बैठक में प्रबंधन को दो जून को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपने के लिए पंचायत क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि पंचायत को उजड़ने से बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जायेगा. आनेवाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा. अनिल सिंह ने कहा कि प्रबंधन सौंदा डी पंचायत के लोगों को पहले बसाने की व्यवस्था करे, उसके बाद ही क्षेत्र को खाली किया जायेगा. प्रबंधन लोगों को आवास दे या फिर आवास निर्माण के लिए पर्याप्त राशि देने का काम करे. बैठक में दशरथ सिंह, डॉ जयश्री प्रसाद, राजकुमार पांडेय, मो अलीमाम, रामवृक्ष तुरी, राकेश कुमार, प्रमोद राय, भुन्नू सिंह, विनोद कुमार, मो अजीज मियां, नीरज कुमार, बबीता सिंह, कलावती देवी, सोनी देवी, रीना देवी, सुरेश यादव, विजय कुमार, अमन कुमार, शिवपूजन पांडेय उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola