मुख्यमंत्री रघुवर ने झारखंड को किया बदनाम : भूपेश बघेल

Updated at : 07 Dec 2019 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर ने झारखंड को किया बदनाम : भूपेश बघेल

दुलमी : दुलमी बाजार टांड़ में शुक्रवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ममता देवी के पक्ष में चुनावी सभा हुई. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के रघुवर दास ने झारखंड को बदनाम करने का काम किया है. छत्तीसगढ़ […]

विज्ञापन

दुलमी : दुलमी बाजार टांड़ में शुक्रवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ममता देवी के पक्ष में चुनावी सभा हुई. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के रघुवर दास ने झारखंड को बदनाम करने का काम किया है.

छत्तीसगढ़ का अपना मान-सम्मान है. यहां के लोग सीधे-साधे होते हैं, लेकिन रघुवर दास ने यहां के किसानों व आदिवासियों की जमीन लूट कर अत्याचार किया है. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो यहां के किसानों को भी कई लाभ मिलेंगे. किसानों का ऋण माफ होगा. बिजली बिल आधा होगा. झारखंड व छत्तीसगढ़ राज्य एक साथ अलग हुए, लेकिन आज झारखंड छत्तीसगढ़ से काफी पीछे है.
राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने भी अपने विचार रखे. प्रत्याशी ममता देवी ने कहा कि 15 वर्षों के कार्यकाल में रामगढ़ की जनता त्रस्त है. अब यहां बदलाव की जरूरत है. संचालन पूर्व पार्षद राजेंद्र महतो उर्फ राजू ने किया. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी राकेश किरण महतो, जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, जाकिर अख्तर, लाल बिहारी महतो, चंद्रशेखर पटवा, जनार्दन पाठक, सुनील सरदार, क्यमुद्दीन अंसारी, सुधीर मंगलेश, प्रकाश करमाली शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola