सरदार पटेल के विचारों को अपनायें

Updated at : 01 Nov 2019 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
सरदार पटेल के विचारों को अपनायें

रामगढ़ : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला प्रशासन ने अनुमंडल कार्यालय से पटेल चौक तक एकता दौड़ का आयोजन किया. उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि एकता दौड़ आयोजित करने का उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से एकता एवं अखंडता के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है. एकता […]

विज्ञापन

रामगढ़ : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला प्रशासन ने अनुमंडल कार्यालय से पटेल चौक तक एकता दौड़ का आयोजन किया. उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि एकता दौड़ आयोजित करने का उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से एकता एवं अखंडता के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

एकता दौड़ में एसपी प्रभात कुमार, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी शामिल थे. दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व उपायुक्त संदीप सिंह ने अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में दौड़ में आये सभी लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलायी. एकता दौड़ में उपायुक्त संदीप सिंह, एसपी प्रभात कुमार, जिला के कई अधिकारी, स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया.

सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण : उपायुक्त संदीप सिंह व एसपी प्रभात कुमार ने पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. एकता दौड़ में शामिल अन्य अधिकारी व लोगों ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.
एकता दौड़ के आयोजन के बाद जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप सिंह ने जिला के अधिकारियों एवं कर्मियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola