रजरप्पा : लोगों को मिलेगी तत्काल सुविधा : एसपी
Updated at : 24 Oct 2019 11:55 PM (IST)
विज्ञापन

चितरपुर में आरक्षी शिविर का उद्घाटन आरक्षी शिविर में रहेंगी पैंथर टीम रजरप्पा, गोला व बरलंगा थाना देखेंगे डीएसपी मुख्यालय रजरप्पा : चितरपुर के कॉलेज मोड़ स्थित आरक्षी शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक आलोक कुमार, डीएसपी अनुज उरांव व मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोंय ने किया. एसपी […]
विज्ञापन
चितरपुर में आरक्षी शिविर का उद्घाटन
आरक्षी शिविर में रहेंगी पैंथर टीम
रजरप्पा, गोला व बरलंगा थाना देखेंगे डीएसपी मुख्यालय
रजरप्पा : चितरपुर के कॉलेज मोड़ स्थित आरक्षी शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा महाप्रबंधक आलोक कुमार, डीएसपी अनुज उरांव व मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोंय ने किया. एसपी श्री कुमार ने कहा कि यह शिविर चितरपुर के बीच में है. क्षेत्र में दुर्घटना, चोरी सहित अन्य घटना होने पर अविलंब यहां लोगों को तत्काल सुविधा दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला बड़ा क्षेत्र है. इसके कारण रजरप्पा, गोला व बरलंगा थाना क्षेत्र मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोंय देखेंगे. डीएसपी अनुज उरांव रामगढ़, मांडू, कुजू व वेस्ट बोकारो क्षेत्र देखेंगे. एसपी ने कहा कि शिविर में एक पुलिस पदाधिकारी के साथ पैंथर की टीम रहेगी. महाप्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि शीघ्र ही आरक्षी शिविर का सुंदरीकरण कराया जायेगा.
मौके पर बीडीओ हुलास महतो, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार मुर्मू, गोला इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, एसआइ अभय कृष्ण गिरी, कमलेश सिंह, विजय सिंह, श्याम बाबू शाह, मालती कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश प्रसाद वर्मा, जगदीश महतो, रफीक अनवर, चंद्रशेखर पटवा, सना उल्लाह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




