आकाश का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में चयन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 12:28 AM
भुरकुंडा : जेएम कॉलेज, भुरकुंडा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक आकाश कुमार लोहरा का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है. आकाश गुरुवार को ग्वालियर के रवाना हुआ. रवानगी से पूर्व कॉलेज के प्राचार्य रामानुज सिंह ने आकाश को मिठाई खिलायी. उन्होंने कहा कि आकाश का चयन कॉलेज व क्षेत्र के लिए […]
भुरकुंडा : जेएम कॉलेज, भुरकुंडा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक आकाश कुमार लोहरा का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है. आकाश गुरुवार को ग्वालियर के रवाना हुआ. रवानगी से पूर्व कॉलेज के प्राचार्य रामानुज सिंह ने आकाश को मिठाई खिलायी. उन्होंने कहा कि आकाश का चयन कॉलेज व क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.
उम्मीद है कि आकाश का चयन परेड के लिए अंतिम रूप से होगा. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सरोज सिंह, अमन हेंब्रम, शैलेश कुमार, शशिकांत सिंह, परमानंद कौशिक, रंजन सिंह, बनवारी मंडल, विकास कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, मेघा करमाली, सोनाली कुमारी, राहुल कुमार, शशि, सबीना पूर्ति, प्रिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










