मुखिया और वार्ड सदस्यों ने कराया नामांकन

Updated at : 30 Nov 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया और वार्ड सदस्यों ने कराया नामांकन

मांडू : पंचायत उप चुनाव में गुरुवार को एक मुखिया प्रत्याशी और दो वार्ड सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड की रतवे पंचायत में मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया पत्नी उर्मिला देवी ने अपने प्रस्तावक मो मिन्हाज और लिखलाल महतो के साथ दो सेटों में नामांकन पत्र निर्वाची सह सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, […]

विज्ञापन
मांडू : पंचायत उप चुनाव में गुरुवार को एक मुखिया प्रत्याशी और दो वार्ड सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड की रतवे पंचायत में मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया पत्नी उर्मिला देवी ने अपने प्रस्तावक मो मिन्हाज और लिखलाल महतो के साथ दो सेटों में नामांकन पत्र निर्वाची सह सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, श्री निवाशन के समक्ष दाखिल किया.
मांडू चटी पंचायत के वार्ड 11 में भानो देवी अपनेप्रस्तावक वीणा देवी और पुंडी पंचायत के वार्ड सात में मुनी देवी अपने प्रस्तावक नूनी देवी के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार रवि, शैलेंद्र कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रखंड की रतवे पंचायत के मुखिया प्रत्याशी उर्मिला देवी रैली के साथ नामांकन कराने पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola