आजसू फुटबॉल महासंग्राम की शुरुआत आज से
Updated at : 18 Sep 2018 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : जिला आजसू पार्टी कार्यालय में आजसू फुटबॉल महासंग्राम को लेकर अंतिम तैयारी बैठक धर्मेंद्र साव भोपाली ने की. आजसू फुटबॉल महासंग्राम के आयोजन की तैयारी की जा चुकी है. छावनी फुटबॉल मैदान में उद्घाटन मैच ओसकर इंडिया रांची बनाम एफसी तमाड़ के बीच खेला जायेगा. मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जिला आजसू पार्टी कार्यालय में आजसू फुटबॉल महासंग्राम को लेकर अंतिम तैयारी बैठक धर्मेंद्र साव भोपाली ने की. आजसू फुटबॉल महासंग्राम के आयोजन की तैयारी की जा चुकी है. छावनी फुटबॉल मैदान में उद्घाटन मैच ओसकर इंडिया रांची बनाम एफसी तमाड़ के बीच खेला जायेगा.
मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे. विशिष्ठ अतिथि आजसू पार्टी के बड़कागांव विस प्रभारी रोशनलाल चौधरी, गोमिया प्रभारी लंबोदर महतो, मांडू प्रभारी तिवारी महतो, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, नप उपाध्यक्ष सह जिला सचिव मनोज महतो होंगे.
बैठक में शशि करमाली, जीतू प्रसाद, अजय करमाली, मुकेश राम, अमीत राम, इंद्रजीत राम, जितेंद्र राम, राजेंद्र राम, शक्ति बाबा, राजेंद्र नायक, राकेश, छोटू करमाली, वीरू सिंह, मन्ना अंसारी, राजेश अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, मनीष गोयल, कमलेश गोस्वामी मौजूद थे. संचालन शशि करमाली ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




