कुँआ में गिरी हिरण को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर वन अधिकारी को सौंपा

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Apr 2020 1:48 PM

विज्ञापन

हिरण खरवारडीह गांव के सूखे कुएं गिर पड़ी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर वन अधिकारी को सौंपा

विज्ञापन

पलामू : प्रखंड के खरवारडीह गांव के कुँआ में गिरी हिरण को ग्रामीणों ने निकाल कर वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह उक्त हिरण पानी की तलाश में बटाने डैम पहुंच कर अपनी प्यास बुझा जंगल की ओर लौट रही थी कि कुछ लोगों की नजर हिरण पर पड़ी. हिरण का शिकार करने की नीयत से वे लोग हिरण का पीछा करने लगे.

हिरण लोगों को देख खरवारडीह गांव की तरफ भागते हुए सूखे कुंए में जा गिरी. हिरण को कुंए में गिरते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और इसकी सूचना उदयगढ़ के मुखिया राजेन्द्र यादव को दी. मुखिया श्री यादव ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से हिरण को कुंए से बाहर निकाल कर इसकी जानकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार को दी.

वन अधिकारी तत्काल खरवारडीह गांव जाकर हिरण को वन कर्मियों के सहयोग से छत्तरपुर स्थित वन कार्यालय में लाकर घायल हिरण की पशु चिकित्सक से इलाज कराई. गांव वालों व मुखिया राजेन्द्र यादव की सजगता के कारण एक बेजुबान हिरण की जान बचाई जा सकी. अक्सर गर्मी के दिनों में जंगली जानवर जैसे हिरण, नीलगाय, ख़रहा, जंगली सुअर सहित कई जानवर पानी की तलाश में गांव की ओर आ जाते हैं और शिकारी के हांथों शिकार हो जाते हैं. प्रत्येक वर्ष छत्तरपुर प्रखंड क्षेत्र में जंगली जानवरों का लोगों के हाथों शिकार कर दिए जाने का मामला आता रहता है.

वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए हिरण कुंए में गिरने से घायल हो गयी थी उसके पैर में घाव हो गयी है जिसका उपचार किया जा रहा है, स्वास्थ्य होने पर आले अधिकारियों के निर्देश पर अश्रेणी, सेंचुरी या जंगल मे छोड़ दिया जाएगा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola