लोक अदालत में 158 मामले निस्पादित
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 May 2026 9:46 PM
विज्ञापन
लोक अदालत में 158 मामले निस्पादित
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झालसा के निर्देश पर पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोग अदालत का आयोजन हुआ. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में लोक अदालत की कार्यवाही संपन्न हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राकेश रजंन ने लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी. लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर 158 मामले का निष्पादन किया गया. साथ ही पांच लाख आठ हजार 465 रुपये का सेटल हुआ. हेल्प डेस्क के माध्यम से अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलवी कृपा शंकर दुबे ने मुवक्किलों का सहयोग किया. मामले के निष्पादन को लेकर 11 पीठों का गठन किया गया था. पीठ संख्या एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता वीणा मिश्रा ने किया. पीठ संख्या दो में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश षष्टम राजकुमार मिश्रा व अधिवक्ता हुसैन वारिश ने किया. इसी तरह पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग के मामले निपटाये गये. जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता अमिताभचन्द्र सिंह ने बिजली विभाग के 20 मामले का निष्पादन किया. राजस्व के रूप में एक लाख 40 हजार रुपये प्राप्त हुआ. जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम आभास कुमार की देखरेख में न्यायालय में लंबित विद्युत विभाग के छह मामले का निष्पादन किया गया. इसमें 74 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. आपराधिक वादों का निष्पादन सीजीएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने 26 मामले का निस्तारण किया. वन विभाग के सात केस में एक लाख 45 हजार 600,उत्पाद विभाग के 14 केस में एक लाख 24 हजार राजस्व प्राप्त हुआ. पीठ संख्या सात में चेक बाउंस से संबंधित मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनम विश्नोई व अधिवक्ता सुधा कुमारी ने किया. सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन शंभू महतो व अधिवक्ता सतेंद्र कुमार सिंह ने किया. सिविल जज जूनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन रोजलीना बारा व अधिवक्ता वीर विक्रम बक्सरॉय ने किया. रेलवे जेएम प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने 104 मामले का निष्पादन किया गया. राजस्व के रूप में 9150 रुपये प्राप्त हुआ. पीठ संख्या 11 में सदर एसडीओ सुलोचना मीना व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह ने भूमि व राजस्व से जुड़े मामले का निष्पादन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










