श्याम नगर में पुलिस की कार्रवाई, 300 ग्राम तांबा तार के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News : सूचना पर पुलिस गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंची. वहां पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया. युवक के निशानदेही पर तार बरामद किए गए.

विज्ञापन

Jahanabad News : (आलोक कुमार की रिपोर्ट)
नगर थाने की पुलिस ने रविवार को श्याम नगर से चोरी के तांबा के तार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के केरामगढ़ मोहल्ले निवासी सत्येंद्र चौधरी के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि श्याम नगर सूर्य मंदिर के पास कुछ संदिग्ध युवकों का जमावड़ा है और वे गलत गतिविधियों में संलिप्त हैं. सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंची. वहां पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पकड़ कर पूछताछ की गई.

चोरी किए गए तार को बेचने के फिराक में था युवक

पकड़े गए युवक ने चोरी किए गए तांबा के तार को जलाकर बेचने की योजना बना रखी थी. पुलिस ने उसके पास से लगभग 300 ग्राम तांबा का तार बरामद किया.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शहर में इस युवक सहित कुछ नशेड़ी प्रवृत्ति वाले युवकों का एक गिरोह सक्रिय है, जो गलियों में घरों के सामने लगे बिजली के तारों को निशाना बनाते हैं। मौके पर तार काटकर इन्हें कबाड़ियों को बेच दिया जाता है. पुलिस ने कहा कि तार खरीदने वाले कबाड़ियों की भी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस अवैध धंधे को प्रोत्साहन न मिले.

गौरतलब है कि शहर में तारकटवा गिरोह की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं. इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

ALSO READ: जहानाबाद में इंसानियत शर्मसार! सदर अस्पताल की लापरवाही से लावारिस मरीज की मौत, इलाज के अभाव में बुझ गई सांसें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन