बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 May 2026 9:44 PM
विज्ञापन
बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
– मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के पास हुई थी छिनतई की घटना – गिरफ्तार आरोपियों ने शहर में चोरी और छिनतई की अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू पुलिस ने बाजार क्षेत्र में एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राजेश यादव व थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवाह ने मामले का खुलासा किया.थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात बाजार क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास यह घटना हुई थी. बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर बैठी थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने का लॉकेट काट लिया और फरार हो गये. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय सानू आलम, 21 वर्षीय समीर आलम और 22 वर्षीय सूर्य प्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से दो सोने के लॉकेट बरामद किये गये हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि सानू आलम और समीर आलम सगे भाई हैं. दोनों पहाड़ी मोहल्ला में किराये के मकान में रहते थे, जबकि उनका पैतृक घर हरिहरगंज में है. पुलिस ने दोनों को हरिहरगंज से गिरफ्तार किया. वहीं सूर्य प्रताप कुमार साहित्य समाज चौक, बड़ा तालाब के पास का निवासी है. एसडीपीओ ने बताया कि सानू आलम का आपराधिक इतिहास रहा है और वह सितंबर 2025 में जेल भी जा चुका है. पूछताछ में आरोपियों ने शहर में हुई चोरी और छिनतई की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने तीनों आरोपियों का एमएमसीएच में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










