साधु चौक इलाके से पांच लड़कियों के गायब होने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 31 May 2026 8:42 PM
नगर थाना गोपालगंज
Gopalganj News : नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग गईं छात्राओं के गायब होने का मामला
Gopalganj News : शहर के साधु चौक के इलाके से कोचिंग के निकली पांच लड़कियां लापता हो गयी. देर तक लड़कियों के घर लौटकर नहीं आने के बाद परिजनों ने नगर थाने को सूचना दिया. पुलिस एक्शन मोड़ में आ गयी. पुलिस के वरीय अधिकारी लड़कियों की तलाश में जुट गये है. वही परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमें हुए है. बेचैन परिजन चारों तरफ लड़कियों की तलाश में खाक छान रही है. लापता लड़कियां आठवीं से लेकर मैट्रिक की छात्रा है. नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि लड़कियों का लोकेशन मिल गया है. पुलिस जल्दी ही उन्हें सकुशल बरामद कर लेगी. उधर, जानकार सूत्रों ने बताया कि शनिवार को लड़कियां कोचिंग के लिए घर से निकली थी. जो देर शाम तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश किया.
पुलिस टीम ने सीवान रेलवे स्टेशन से एक किशोरी को पकड़ा
जब ठोस जानकारी नहीं मिला तो नगर थाने को सूचना दिया. बताया तो यह भी जाता है कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच किशोरी आपस में अच्छी दोस्त हैं. वह मोबाइल पर रील बनाकर फेमस होने के लिए अपने स्कूल व पार्क में भी रील बनाने का कार्य करती हैं. इसी बीच सभी पांचों किशोरी शनिवार को अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकलीं. साथ ही सभी फरार हो गईं. समय समाप्त होने के बाद भी जब किशोरी अपने-अपने घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने चिंता जाहिर करते हुए खोजबीन शुरू कर दी. वहीं कोचिंग की तरफ से जानकारी मिली कि कोई स्कूल नहीं आई थी. घटना की सूचना पर उसके बाद पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर सफलता के करीब होने का दावा कर रही है. पुलिस ने एक किशोरी को सीवान रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है़ बाकी की तलाश जारी है.
Also Read : लालू यादव के पैतृक गांव में सरकार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, राजनीतिक द्वेष के आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










