IPL 2026 फाइनल में फ्लॉप रहे गिल और सुदर्शन; वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत
साई सुदर्शन, शुभमन गिल और गोल घेरे में वैभव, फोटो पीटीआई
IPL 2026 के महामुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल का बल्ला नहीं चल पाया. इतना ही नहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन भी खामोश रहे.
IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के बीच इस फाइनल मुकाबले को ‘गिल बनाम कोहली’ की जंग के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन खिताबी मुकाबले के बड़े मंच पर कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन और साई सुदर्शन महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सुदर्शन ने 12 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए, वहीं गिल ने 8 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए.
गिल-सुदर्शन के आउट होने से वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के जल्दी आउट होने का सबसे बड़ा फायदा राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को हुआ. इन दोनों के सस्ते में सिमटते ही वैभव का ‘ऑरेंज कैप’ जीतना पूरी तरह पक्का हो गया. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में 776 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. फाइनल से पहले गिल और सुदर्शन के पास उन्हें पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका था. अगर आज इन दोनों में से किसी भी बल्लेबाज का बल्ला चल जाता, तो वैभव के हाथ से ऑरेंज कैप छिन सकती थी. लेकिन गिल 732 रन और सुदर्शन 722 रन पर ही रुक गए.
आईपीएल 2026 के टॉप स्कोरर
वैभव सूर्यवंशी – 16 मैच में 776 रन
शुभमन गिल – 16 मैच – 732 रन
साई सुदर्शन – 17 मैच, 722 रन
हेनरिक क्लासेन – 15 मैच, 624 रन
ईशान किशन – 15 मैच, 602 रन
ये भी पढ़ें: RR के बाहर होते ही राज कुंद्रा का पोस्ट वायरल, टीम मैनेजमेंट पर साधा तीखा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए