RR के बाहर होते ही राज कुंद्रा का पोस्ट वायरल, टीम मैनेजमेंट पर साधा तीखा निशाना  

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Royals team and Raj Kundra

राजस्थान रॉयल्स टीम और राज कुंद्रा

Raj Kundra tweet: गुजरात टाइटंस से मिली शिकस्त के बाद राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया है. टीम के इस खराब प्रदर्शन पर पूर्व ओनर राज कुंद्रा ने फ्रेंचाइजी के मौजूदा मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है.

विज्ञापन

Raj Kundra tweet: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मैच में राजस्थान के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन बनाए थे, लेकिन शुभमन गिल की पारी के सामने 214 का स्कोर भी कम पड़ गया. इस करारी हार के तुरंत बाद राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सह-मालिक राज कुंद्रा ने ‘X’ पर ‘कर्म का प्लेऑफ’ लिखकर टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.

राज कुंद्रा के पोस्ट से मचा हड़कंप

 राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पूर्व सह-मालिक राज कुंद्रा ने ‘X’ पर पोस्ट किया है. जिसमें लिखा- “कुछ हार अंक तालिका से कहीं बड़ी होती हैं और कर्म का अपना खुद का प्लेऑफ होता है.” कुंद्रा का यह बयान सिर्फ एक भड़ास नहीं, बल्कि हाल ही में फ्रेंचाइजी में हुई बड़ी खरीद-बिक्री की डील और मौजूदा मालिकों पर सीधा और तीखा हमला है. इस एक पोस्ट ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. इसके सामने आते ही फैंस और जानकारों के बीच सालों पुराना स्पॉट फिक्सिंग विवाद और टीम के मालिकाना हक को लेकर चली लंबी कानूनी जंग की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं.

जब RR हुई थी 2 साल के लिए सस्पेंड

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 2009 में राजस्थान के सह-मालिक बने थे. लेकिन 2013 के बदनाम सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग मामले ने उनकी पूरी दुनिया बदल दी. साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने कुंद्रा पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों के लिए आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. इस विवाद के चलते कुंद्रा और शिल्पा को टीम से बाहर होना पड़ा. जबकि राजस्थान रॉयल्स को भी दो साल का बैन झेलना पड़ा था.

लक्ष्मी मित्तल ने ₹13,700 करोड़ में खरीदी टीम

राजस्थान रॉयल्स का नया ठिकाना अब मित्तल साम्राज्य बन चुका है. लक्ष्मी मित्तल ग्रुप ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक को अंजाम देते हुए 1.65 बिलियन डॉलर में फ्रेंचाइजी के 75% शेयर अपने नाम कर लिए हैं. वहीं, वैक्सीन किंग अदार पूनावाला भी 18% हिस्सेदारी के साथ इस रेस में शामिल हैं. कहा जा रहा है कि अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी भी इसे खरीदने की कतार में थे, लेकिन डील मित्तल ग्रुप के पक्ष में फाइनल हुई. इस बड़े डील के तुरंत बाद ही राज कुंद्रा का ‘कर्म’ वाला बयान सामने आया है. जिससे साफ है कि टीम की इस नई किस्मत और अरबों की वैल्यूएशन ने पुराने घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है.

BCCI ने कुंद्रा की आपत्तियों को किया दरकिनार

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों के आते ही राज कुंद्रा के बागी तेवर इस बात का सबूत हैं कि वह कानूनी मोर्चे पर मात खा चुके हैं. कुंद्रा की मांग थी कि जब तक उनके 11.7% शेयर का विवाद कोर्ट में नहीं सुलझ जाता, तब तक टीम को बेचने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए. लेकिन आईपीएल के सबसे बड़े बिजनेस सौदों में से एक को बचाने के लिए बीसीसीआई ने कुंद्रा की आपत्तियों को भाव नहीं दिया और डील को फाइनल करने की मंजूरी दे दी. बोर्ड के इस फैसले ने कुंद्रा के दावों को नकार दिया, जिसका गुस्सा अब सोशल मीडिया पर ‘कर्म के प्लेऑफ’ के रूप में फूट रहा है.

यह भी पढ़े- मुरली कार्तिक ने चुनी IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग XI, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola