ePaper

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की स्प्रिट और 13 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 25 Mar 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu News

बरामद कच्चा स्प्रिट की गैलन और अंग्रेजी शराब की पेटी

Palamu News : छापेमारी में नवनिर्मित मकान से 550 गैलन में लगभग 40 लीटर कच्चा स्प्रिट और अंग्रेजी शराब की 100 से अधिक पेटियां बरामद हुई है. साथ ही मकान मालिक धीरज सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पलामू (चंद्रशेखर सिंह) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के महुअरी गांव से आज मंगलवार की सुबह कच्चा स्प्रिट और शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. छापेमारी में नवनिर्मित मकान से 550 गैलन में लगभग 40 लीटर कच्चा स्प्रिट और अंग्रेजी शराब की 100 से अधिक पेटियां बरामद हुई हैं. इसके साथ ही मकान मालिक धीरज सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

प्रति गैलन स्प्रिट की कीमत 10 हजार रुपए

जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि महुअरी गांव में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर नवनिर्मित मकान में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. जहां 40 लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे 550 से अधिक गैलन और अंग्रेजी शराब की 100 से अधिक पेटियां मिली. बरामद स्प्रिट की खुदरा बाजार मूल्य 10 हजार रुपए प्रति गैलन बताया जा रहा है. वहीं शराब की कीमत 13 लाख रुपए बतायी जा रही है.

बिहार भेजी जाती थी शराब

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अवैध शराब यहां से बिहार भेजे जाने की आशंका जतायी जा रही है. उत्पाद विभाग ने शराब और स्प्रिट जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. पलामू जिला उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव की नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. मालूम हो नौडीहा बाजार और छतरपुर प्रखंड के कई गांव में पहले भी स्पिरिट और अवैध शराब बरामद किया गया है.

बरामद कच्चा स्प्रिट की गैलन और अंग्रेजी शराब की पेटी

कल बरामद हुई थी दो लाख की अंग्रेजी शराब

इधर छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के चिरैयाटांड़ से सोमवार को छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग दो लाख के अवैध अंग्रेजी शराब, खाली बोतल, रैपर और ढक्कन बरामद किया है. साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए गुड न्यूज, झारखंड पुलिस बहाली को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

HEC के इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिना टेंडर के ही कंपनी को दे दिया काम

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola