सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए गुड न्यूज, झारखंड पुलिस बहाली को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :25 Mar 2025 10:31 AM
विज्ञापन
योगेंद्र प्रसाद महतो, File Photo

योगेंद्र प्रसाद महतो, File Photo

Sarkari Naukri In Jharkhand: झारखंड विधानसभा में मंत्री योगेंद्र महतो ने ऐलान किया है कि राज्य में पुलिस की बहाली जल्द होगी. उत्पाद सिपाही की बहाली में आयी विसंगतियों की वजह से देर हुआ.

विज्ञापन

रांची : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवकों के लिए हेमंत सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने बता दिया है कि पुलिस की बहाली कब होगी. सदन में बीजेपी नेता शत्रुघ्न महतो के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि जल्द ही 4919 पदों पर पुलिस की बहाली होगी. इसे लेकर विज्ञापन जारी करने की तैयारी चल रही है.

विधायक शत्रुघ्न महतो ने उठाया था पुलिस कर्मियों की कमी का मुद्दा

सोमवार को विधायक शत्रुघ्न महतो सदन में पुलिस कर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या और पुलिस अनुपात एक लाख की आबादी पर 300 पुलिस का मानक तय किया गया है. लेकिन झारखंड में एक लाख की आबादी पर 211 पद स्वीकृत हैं. लेकिन वर्तमान में एक 157 ही कार्यरत हैं. जिला पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण सिपाहीयों को 20 घंटे से अधिक की सेवा देनी पड़ रही है. इसका असर विधि व्यवस्था पर पड़ रहा है.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज

4919 पदों पर होगी पुलिस की बहाली

बाघमारा विधायक के इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि जल्द ही 4919 पदों पर पुलिस की बहाली होगी. इसे लेकर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. उत्पाद सिपाही की बहाली में आयी विसंगतियों की वजह से ही विलंब हुआ. जल्द ही बहाली प्रक्रिया प्रारंभ होगी. कैबिनेट में इसे लेकर स्पष्ट निर्णय हो गया है, जिस पर काम जारी है. उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान 15 से अधिक अभ्यर्थियों की मौत हो गयी थी. जिसके बाद इसकी नियमावली को बदल दी गयी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola