जेजेएमपी का उग्रवादी ललन भुइयां पलामू से गिरफ्तार

Updated at : 08 Aug 2020 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
जेजेएमपी का उग्रवादी ललन भुइयां पलामू से गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने शनिवार को उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य ललन भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादी ललन की गिरफ्तारी पांकी के सालमदीरी जंगल से की गयी है. उग्रवादी ललन भुइयां मूल रूप से लातेहार जिला के नावाडीह गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन

पांकी (पलामू ) : पलामू पुलिस (Palamu Police) ने शनिवार को उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (Jharkhand Jan Mukti Parishad) के सक्रिय सदस्य ललन भुइयां (Lalan Bhuiyan) को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादी ललन की गिरफ्तारी पांकी (Panki) के सालमदीरी जंगल (Salamdiri Jungle) से की गयी है. उग्रवादी ललन भुइयां मूल रूप से लातेहार जिला (Latehar District) के नावाडीह गांव (Navadih Village) का रहने वाला है.

पांकी थाना प्रभारी जेके रमण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए उग्रवादी ललन भुइयां पांकी इलाके में सक्रिय है. इस सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे पकड़ा गया. उसके पास से पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का पर्चा भी बरामद किया है.

इसके अलावा उसने संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह भी बताया है कि लाॅकडाउन के दौरान संगठन की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल हो गयी. इस परिस्थिति में कैसे संगठन के लिए अधिक से अधिक लेवी की वसूली हो, इस पर संगठन काम कर रहा है.

Also Read: एयर इंडिया एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद 147 यात्रियों को लेकर मुंबई जा रहा विमान रांची एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचा

इसी सिलसिले में ललन भुइयां को भी जिम्मेदारी मिली है, जिस पर ललन ने काम शुरू किया था और इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा. कई मामलों में पुलिस को ललन की तलाश थी.

Also Read: Bhado 2020: देवघर में भादो सोमवारी की पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने लिया मंदिर का जायजा

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola