Jharkhand Naxal News: पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एरिया कमांडर अनिल भुईयां गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पलामू में नक्सली अनिल भुईयां गिरफ्तार

पलामू में नक्सली अनिल भुईयां गिरफ्तार

Jharkhand Weather: पलामू पुलिस ने नक्सली अनिल भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है. वह बीते कई सालों से फरार चल रहा था. उस पर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.

विज्ञापन

पलामू, ब्रजेश दुबे : पलामू जिले की विश्रामपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुत कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर अनिल भुईयां को गिरफ्तार किया है. इस पर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. वह पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस सूत्रों की मानें तो वर्ष 2018 में पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद पुलिस के सर्च अभियान में चार हथियार सहित कई नक्सली सामग्री और साहित्य बरामद हुआ था.

अनिल भुईयां इन क्षेत्रों में रहा सक्रिय

टीएसपीसी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की घटना पर छह नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, इसमें अनिल भुइयां का भी नाम शामिल था. घटना के बाद अनिल भुइंया मोहमदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, ऊंटारी रोड, पांडू और नावा बाजार थाना क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहता था. इस दौरान वह कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा. पलामू पुलिस की टीम बीते कई सालों से उसकी तलाश कर रही थी.

पलामू की खबरें यहां पढ़ें

सर्च अभियान के दौरान हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि अनिल भुईयां घासीदास पंचायत का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल अपने घर के इलाके में आया है. इसी सूचना के आधार पर गुरुवार की रात सर्च अभियान चलाया गया था. इस दौरान अनिल भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है.

Also Read: Jharkhand News: बंजर भूमि ने उगला सोना, गांव की महिला ने फूल और तरबूज की खेती कर ऐसे बदली अपनी जिंदगी

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola