Chilli Garlic Rava Dosa: घर पर आसानी से बनाएं चिली गार्लिक रवा डोसा, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाए
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Jan 2026 3:03 PM
चिली गार्लिक रवा डोसा (AI IMAGE)
Chilli Garlic Rava Dosa: नाश्ते में घरवाले करते हैं साउथ इंडियन डिश की डिमांड, तो आज हम आपको बताएंगे चिली गार्लिक रवा डोसा की रेसिपी जिसे आप फटाफट बनाकर घरवालों को सर्व कर सकते हैं.
Chilli Garlic Rava Dosa: साउथ इंडियन डिश अपने स्वाद से हर किसी का मन खुश कर देती हैं. चाहे इडली हो या डोसा, हर कोई नाश्ते में साउथ इंडियन डिश खाने की डिमांड करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में चिली गार्लिक डोसा बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर चटनी के साथ परोस सकते हैं.
चिली गार्लिक रवा डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बैटर के लिए
- सूजी (रवा) – 1 कप
- चावल का आटा – आधा कप
- मैदा – आधा कप
- दही – आधा कप
- पानी – जरूरत अनुसार
- नमक – स्वादानुसार
चिली गार्लिक मिक्स के लिए
- लहसुन की कलियां – 6-9 (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च – 2–3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता – 8–10 (बारीक कटे हुए)
- धनिया पत्ता – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
चिली गार्लिक रवा डोसा बनाने की विधि क्या है?
बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, चावल का आटा, मैदा और नमक मिलाएं. इसके बाद आप इसमें दही डालकर धीरे-धीरे पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. इसे आप 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
चिली गार्लिक मिक्स डालें
बैटर में कटा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, करी पत्ता, धनिया पत्ता और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
तवा गरम करें
गैस में अच्छी तरह तवा गर्म करें, इसके बाद आप इसमें हल्का तेल लगाएं. अब आप डोसा बैटर को अच्छे से मिलाएं, फिर एक बड़े चम्मच से डोसा का बैटर लेकर तवे के किनारों से बीच की और डालें.
यह भी पढ़ें: Mix Veg Sabudana Pulao Recipe: साबूदाने में लगाएं सब्जियों का तड़का, बनाएं ये मिक्स वेज पुलाव
अच्छे से सेंकें
अब आप डोसा के ऊपर से थोड़ा तेल डालें. इसे धीमी पर कुरकुरा होने तक पकाएं. इसके बाद आप इसे एक प्लेट में निकाल लें.
परोसें
तैयार हुए गरमा-गरम चिली गार्लिक डोसा को नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










