ePaper

होली पर किस रंग के कपड़े पहनने से मिल सकती है पैसे और खुशियां? जानें वास्तु शास्त्र का जवाब

Updated at : 01 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
holi lucky color dress

होली के दिन किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए AI image

होली के दिन पहने जाने वाले कपड़ों का रंग सिर्फ आपकी स्टाइल ही नहीं बल्कि किस्मत पर भी असर डाल सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार सही रंग चुनने से जीवन में सुख-समृद्धि, पॉजिटिव एनर्जी और खुशियां बढ़ सकती हैं. जानिए होली पर कौन से रंग पहनना शुभ माना जाता है और किन रंगों से बचना चाहिए.

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी उतने ही निगेटिव हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं, जिनमें से एक यह भी है कि आपको इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो होली के दिन पहने गए कपड़े का जो रंग होता है वह भी आपके जीवन पर काफी गहरा असर डाल सकता है. आप इस दिन एक सही रंग के कपड़े का चुनाव करते हैं तो आपके घर और जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ सकती है. वहीं, अगर आप गलत रंग के कपड़े पहन लेते हैं, तो आपके जीवन पर काफी निगेटिव असर भी पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन रंगों के कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको इस दिन जरूर पहनना चाहिए. ये कुछ ऐसे रंग हैं जिन्हें इस दिन पहनना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है.

पीले रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन आपको पीले रंग के कपड़े जरूर पहनना चाहिए. इस रंग को काफी ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि यह खुशहाली, ज्ञान और समृद्धि से जुड़ा हुआ होता है. मान्यताओं के अनुसार जब आप इस रंग के कपड़े पहनते हैं तो यह पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करना शुरू करता है और साथ ही आपको पैसों के मामले में मजबूत भी बनाता है. अगर आपके पास पीले रंग के कपड़े नहीं है तो आप एक पीले रंग के दुपट्टे या फिर एक्सेसरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

लाल और गुलाबी रंग बढ़ाते हैं खुशियां

लाल और गुलाबी रंग को हमेशा से प्यार, उत्साह और एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में होली के दिन इन रंगों के कपड़े पहनने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है और साथ ही घर का माहौल भी काफी ज्यादा खुशहाली से भरा हुआ बन जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इन रंगों के जब आप कपड़े पहनते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस काफी हद तक बढ़ जाता है.

हरा रंग लाता है तरक्की और शांति

वास्तु शास्त्र में हरे रंग को प्रकृति और ग्रोथ से जोड़कर देखा जाता है. होली के दिन जब आप इस रंग के कपड़े पहनते हैं, तो आपको करियर में तरक्की मिलनी शुरू हो जाती हो. इसके अलावा हरे रंग का कपड़ा आपको मेंटल पीस देता है और साथ ही आपके जीवन में एक बैलेंस बनाकर रखने में भी मदद करता है.

काले और गहरे रंगों से बचें

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको होली के दिन कभी भी काले या फिर ज्यादा गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए. इस तरह के रंगों को इस दिन पहनना शुभ नहीं माना जाता है. अगर आप इस खास दिन पर इस तरह के रंगों वाले कपड़े पहनते हैं तो पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी कम हो जाती है. इनकी जगह पर आपको हल्के और चमकीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola