होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

होली के लिए वास्तु के उपाय AI image
Vastu Tips for Holi: होली के दिन अपनाए गए छोटे-छोटे वास्तु उपाय आपके घर में सालभर सुख, शांति और समृद्धि बनाए रख सकते हैं. इस आर्टिकल में जानिए होली पर घर में रखी जाने वाली शुभ चीजों के बारे में, जो पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने, रिश्तों में मिठास लाने और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को खत्म करने में मददगार मानी जाती हैं.
Vastu Tips for Holi: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में परेशानियों को भी बढ़ा सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ खास बातें या फिर नियम बताये गए हैं. होली के त्यौहार को हमेशा से ही खुशियों, प्यार और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक बताया गया है. इसे सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि जीवन में नयी शुरुआत करने का मौका भी बताया गया है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें अगर आप होली के दिन अपने घर रखते हैं, तो आपक घर पर पूरे साल सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. इसके अलावा घर पर रखी ये चीजें निगेटिव एनर्जी को दूर करने का भी काम करता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
मुख्य द्वार पर लगाएं गुलाल और फूल
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को हमेशा से ही एनर्जी के आने और जाने का रास्ता बताया गया है. ऐसे में जब आप होली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर थोड़ा सा गुलाल और फ्रेश फूलों को रखते हैं तो यह काफी ज्यादा शुभ होता है. यह छोटा सा उपाय आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी को लेकर आता है और साथ ही फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार को बढ़ावा भी देता है. आप अगर चाहें तो घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!
घर में जरूर जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन शाम के समय घर के मंदिर या फिर मुख्य जगह पर घी का दीपक जलाना काफी ज्यादा शुभ होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो घर की निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सुख-समृद्धि का भी वास होता है. अगर आपके लिए संभव हो तो घर के मुख्य द्वार पर भी एक दीपक जरूर जलाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो घर में पैसों और सौभाग्य का आना शुरू हो जाता है.
पैसे रखने की जगह पर रखें हल्दी या चावल
मान्यताओं के अनुसार होली के दिन तिजोरी या फिर पैसे रखने की जगह पर आपको थोड़ी सी हल्दी की गांठ या फिर साबुत चावल जरूर रखना चाहिए. इस तरह की चीजों को रखना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप इन चीजों को रखते हैं तो आपके जीवन में पैसों का आना शुरू हो जाता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें हल्दी को हमेशा से ही समृद्धि और शुभता का प्रतीक बताया गया है. यह एक मुख्य कारण है कि इसे एक लाल कपड़े में बांधकर पैसे वाली जगह पर रखना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
मिठाई और गुड़ रखना भी शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन आपको घर में गुड़ या फिर मिठाई जरूर रखनी चाहिए. ये मीठी चीजें घर की खुशियों और मीठे रिश्तों का प्रतीक होती हैं. होली के दिन आपको घर आए मेहमानों को ये दोनों ही चीजें खिलानी चाहिए ताकि रिश्तों में मिठास बनी रहे और घर का माहौल भी खुशियों से भरा हुआ हो.
यह भी पढ़ें: पर्स में रखी ये 5 चीजें बना सकती हैं आपको गरीब, मेहनत के बाद भी नहीं टिकते पैसे तो जान लें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




