ePaper

पर्स में रखी ये 5 चीजें बना सकती हैं आपको गरीब, मेहनत के बाद भी नहीं टिकते पैसे तो जान लें

Updated at : 20 Feb 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wallet

पर्स में रखी ये 5 चीजें बना सकती हैं आपको गरीब AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके पर्स में रखी कुछ छोटी-छोटी चीजें आपकी आर्थिक स्थिति पर बड़ा असर डाल सकती हैं. अगर मेहनत के बाद भी पैसे नहीं टिकते या कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो इसकी वजह आपका वॉलेट भी हो सकता है. जानिए पर्स में रखी कौन-सी चीजें बन सकती हैं धन हानि और आर्थिक परेशानी का कारण.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. जब हम इसमें बताए गए नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं, तो जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने पर जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास मौजूद हर चीज एनर्जी को प्रभावित करने की क्षमता रखती है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी अपने पर्स या वॉलेट में नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स का सीधा संबंध आपके धन और आर्थिक स्थिति से होता है. अगर आप कड़ी मेहनत करने के बावजूद पैसे बचा नहीं पा रहे हैं या बार-बार कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो इसके पीछे आपके वॉलेट या पर्स में रखी कुछ गलत चीजें भी कारण हो सकती हैं. तो चलिए वॉलेट और पर्स में रखी गयी इन गलत चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से ताकि आपको जीवन में पैसों से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम से जूझना न पड़े.

पुराने और बेकार बिल रखना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने पर्स में पुराने शॉपिंग बिल, इलेक्ट्रिसिटी बिल या फिर बेकार की रसीदें लंबे समय तक संभालकर रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार उनकी यह आदत पैसों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं. पर्स में रखे इस तरह के पुराने बिल निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं और साथ ही इस बात की तरफ भी इशारा करते हैं कि आपके सारे पैसे सिर्फ खर्च हो रहे हैं, बच नहीं रहे हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा हो तो हर कुछ समय में अपने पर्स को साफ करते रहें और बेकार की चीजों को बाहर भी निकालते रहें.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर ठीक किए बिना निकल जाते हैं घर से? वास्तु शास्त्र देता है चेतावनी

मृत व्यक्ति की फोटो रखने से बचें

कई लोग इमोशनल होने की वजह से अपने पर्स में मृत परिजनों की तस्वीरें भी रखना शुरू कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने पर्स या फिर वॉलेट में इस तरह की तस्वीरों को नहीं रखना चाहिए. आपका पर्स पैसों को रखने की जगह है, जबकि मृत व्यक्ति की तस्वीर दुख और ठहराव से जुड़ी हुई होती हैं. अगर आप इस तरह की तस्वीरें अपने वॉलेट में रखते हैं तो आपको पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है.

फटे या पुराने नोट रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने पर्स या फिर वॉलेट में फटे-पुराने नॉट रखते हैं, तो ये भी पैसों की बर्बादी का कारण बन सकते हैं. वास्तु की मानें तो मां लक्ष्मी सिर्फ साफ-सुथरी और व्यवस्थित जगह पर ही वास करना पसंद करती हैं. ऐसे में जब आप फटे-पुराने नोटों को अपने पर्स में रखते हैं तो उनका अपमान होता है. आपकी इस गलती की वजह से आपके जीवन में पैसों का आना बंद भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्यों आपको घर में नहीं नहीं रखनी चाहिए खाली कुर्सियां? वास्तु का ऐसा रहस्य जो चौंका देगा आपको

बेकार चाबियां और फालतू की चीजें

अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपने पर्स को एक छोटा बैग समझकर उसमें चाबियां, पिन, कागज या इस तरह की बेकार छोटी-मोटी चीजें रख लेते हैं, तो आपको इस आदत से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका पर्स जितना हल्का और व्यवस्थित रहेगा, उतनी ही पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. पर्स में रखी अनावश्यक चीजें आर्थिक बोझ बढ़ाने का संकेत मानी जाती हैं और साथ ही बेवजह के खर्चों को भी बढ़ावा देती हैं.

खाली पर्स रखना भी माना जाता है अशुभ

वास्तु शास्त्र की मानें तो आपको कभी भी अपने पर्स को पूरी तरह से खाली करके नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा अशुभ हो सकता है क्योंकि इसकी वजह से आपको पैसों की कमी से भी जूझना पड़ता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने पर्स में कुछ पैसे या फिर सिक्के जरूर रखें. ऐसा करना पैसों का फ्लो बरकरार रखता है.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola