Jharkhand News: बंजर भूमि ने उगला सोना, गांव की महिला ने फूल और तरबूज की खेती कर ऐसे बदली अपनी जिंदगी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Feb 2025 1:20 PM
बबीता देवी
Jharkhand News: बोकारो की रहने वाली बबीता देवी ने बंजर जमीन पर फूल और तरबूज की खेती कर आत्म निर्भर बनने का प्रयास कर रही है. उन्होंने अपनी बहन से प्रेरणा लेकर फूलों की खेती शुरू की.
बोकारो, नागेश्वर (लालपनिया) : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुवाटांड गांव में एक ग्रामीण महिला बबीता देवी ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से बंजर जमीन पर गेंदा फूल और तरबूज की खेती कर हरियाली बिखेर दी है. बबीता देवी इस खेती के माध्यम से आत्म निर्भर बनने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि फूल और तरबूज उगाने मे लगी उनकी पूंजी से दोगुनी आमदनी कर वो आत्मनिर्भर बनेगी.
बहन से प्रेरणा लेकर शुरू की खेती
बबीता देवी ने बताया कि उन्होंने गोला के रहने वाली अपनी बहन से प्रेरणा लेकर फूलों की खेती शुरू की. उनकी बहन गोला में फूल की खेती करती है और वहां पर लगे फूलों को रजरप्पा मंदिर मे ले जाकर बेचती है. इससे उनकी बहन की काफी अच्छी आमदनी मिल जाती है. जिसके बाद बहन की सलाह लेकर बबीता ने भी खेती करने की ठान ली. उन्होंने घर के पास ही पथरीली बंजर भूमि को समतल कर लगभग 25 डिसमिल जमीन में गेंदा के फूल और तरबूज की खेती शुरू की.
कुएं से पानी निकालकर करती है सिंचाई
बोकारो की रहने वाली बबीता देवी ने खेती के लिए महिला समूह से पैसे उधार ली है. अच्छी गुणवत्ता वाले फूलों के बीज लाने के लिए वह कोलकाता गई और 6 हजार रुपये के बीज लेकर आई. अब तक वह इस खेती के लिए 10 हजार की पूंजी लगा चुकी है. बबीता ने बताया कि उनके घर के पास ही एक कुआं है जहां से पानी लाकर वो अपने खेतों की सिंचाई करती है. बबीता बताती हैं कि रोजाना कुएं से पानी निकालकर अपने खेतों की सिंचाई करने में उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर प्रशासन से उन्हें सोलर युक्त पंप सेट मिले तो वह और वृहद रूप से खेती कर सकती है.
प्रखंड के पदाधिकारियों ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
इधर बबीता देवी द्वारा फूल और तरबूज की खेती करने की सूचना मिलने पर प्रखंड के बीटीएम बबलू सिंह महुवाटांड पहुंचे. उन्होंने बबीता देवी से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया. बबीता कहती है कि उन्हें पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत उनके लिए सौलर युक्त मोटर पंप की व्यवस्था करा देंगे. इस संबंध में प्रखंड के बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि कृषि विकास के लिए उन्हें पहले ही नरेगा से कूप मिला है. उन्होंने बैंक से ऋण दिलाने की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










