ईरान और अमेरिका-इजराइल में भीषण जंग, 350 फ्लाइट्स कैंसिल

Updated:
विज्ञापन
passengers wait outside terminal

टर्मिनल के बाहर प्रतीक्षा करते यात्री, फोटो पीटीआई

Iran US Israel War: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भीषण जंग जारी है. अमेरिका-इजराइल हमले के जवाब ईरान ने मिडिल ईस्ट पर मिसाइल से हमला किया है. महायुद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत में 360 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

विज्ञापन

Iran US Israel War: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया- मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट की वजह से एयरस्पेस पर लगी रोक को देखते हुए, 01.03.2026 को इंडियन डोमेस्टिक कैरियर्स की कुल 350 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस संबंधित एयरलाइंस से चेक करें और किसी भी जरूरी मदद के लिए उनके साथ लगातार संपर्क में रहें. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, स्थिति पर लगातार नजर रखने और पैसेंजर्स को जरूरी मदद देने के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार संपर्क में है.

दिल्ली में 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. दिल्ली से उड़ान भरने वाली 60 और लैंड करने वाली करीब 40 विमाने को रद्द कर दिया गया है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, पश्चिम एशिया में बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय-सारिणी में परिवर्तन हो सकता है. डायल राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है. यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं.

एयर इंडिया ने 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं

पश्चिम एशिया में ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर एयर इंडिया ने रविवार के लिए 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं. इस घटना के कारण अब तक विदेश के लिए 50 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं. मुंबई-लंदन, दिल्ली-बर्मिंघम, दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान, दिल्ली-वियना और बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) उड़ानों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है.

एयर इंडिया ने एक्स पर बताया कौन-कौन उड़ानें रद्द हुईं

एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रद्द की गई अन्य उड़ानों में दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) तथा दिल्ली-फ्रैंकफर्ट सेवाएं शामिल हैं. एयर इंडिया ने रविवार के लिए विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 28 विदेशी उड़ानों को रद्द करने की शनिवार को घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें: क्या ईरान को नेस्तनाबूद करने के लिए सऊदी अरब और यूएई ने अमेरिका और इजरायल को उकसाया?

ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर क्या होगा असर? जानें कारोबार पर कितनी आएगी आंच

ईरानी सुप्रीम लीडर के परिवार में अब कौन-कौन बचा? हमले में खामेनेई समेत मारे गए कई परिवार वाले

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola