शादी की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उजड़ गया सुहाग, वैशाली टैंक हादसे में चार की मौत
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Mar 2026 5:36 PM
हादसे के बाद रोते परिजन
Vaishali: बिहार के वैशाली में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. अनवरपुर गांव में शौचालय की टंकी में गिरे एक बच्चे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के 7 लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए. इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 3 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.
Vaishali, कैफ अहमद: बिहार के वैशाली जिले के अनवरपुर गांव में रविवार का दिन एक परिवार के लिए काल बनकर आया. यहां एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते अचानक शौचालय की 10 फीट गहरी टंकी में गिर गया. बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसके चाचा तुरंत टंकी में कूद गए, लेकिन अंदर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण वह बेहोश होकर वहीं फंस गए. इसके बाद एक-एक कर परिवार के अन्य सदस्य भी अपनों को बचाने के लिए टैंक के अंदर उतरते गए. देखते ही देखते कुल 7 लोग उस मौत के जाल में फंस गए.
काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला
शोर मचते ही पुलिस मौके पर आई. पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑक्सीजन मास्क पहनकर टंकी के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला. आनन-फानन में सबको सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चार दिन पहले हुई शादी
मृतकों में शामिल एक युवक की शादी महज चार दिन पहले हुई थी. घर में अभी शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं. यहां अब मातम का है. नई नवेली दुल्हन के सुहाग की मेहंदी अभी सूखी भी नहीं थी कि उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतकों की पहचान आनंद कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार और प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है.
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है और पीड़ितों के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच टेंशन में बिहार के कई परिवार, संजय झा ने विदेश मंत्रालय को सौंपा फीडबैक
वाराणसी-कोलकाता 6-लेन हाईवे को मिली रफ्तार, गया में पत्थर कटाई के लिए लगेंगे 3 बड़े क्रशर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










