Jharkhand Crime News: पलामू में युवती की गला दबाकर हत्या, खेत से बरामद हुआ शव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Feb 2025 12:32 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़

Jharkhand Crime News: पलामू में एक लहसून के खेत में युवती का शव बरामद हुआ. उनके गले पर एक गहरे पाये जिससे ये अंदेशा जतायी जा रही है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गयी है.

विज्ञापन

पलामू, ब्रजेश दुबे : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत केतात खुर्द गांव में एक युवती की गला दबाकर हत्या हुई है. घटना बुधवार रात 8.45 बजे की बतायी जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोदीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. मामले की छानबीन जारी है. संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया है.

रात 8.30 बजे किसी काम से बाहर निकली थी युवती उसके बाद वापस नहीं लौटी

मिली जानकारी के अनुसार पलामू के केतात खुर्द गांव के रहने वाले नन्हकू राम की बेटी श्वेता कुमारी उर्फ रूबी कुमारी (25) अपनी मां कबूतरी देवी के साथ घर पर थी. रात 8.30 बजे मृत युवती किसी काम से घर के बाहर निकली थी. थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी मां बाहर निकली तो देखा कि घर के सामने लहसुन के खेत में उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ था.

मृत युवती के गले में पाया गया गहरा निशान

मृत युवती के गले में गहरा निशान पाया गया है, जिससे यह अंदेशा जतायी जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गयी है. इसके अलावा उसके चेहरे पर भी खरोच के निशान मिले हैं. घटना की सूचना पुलिस को गुरुवार सुबह मिली. इसके बाद पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान व रेहला थाना प्रभारी दीप नारायण पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है.

पलांमू की हर छोटी बड़ी खबरें यहां पढ़ें

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जिसमें से एक का नाम विकास कुमार है जो मृत युवती के भाई का साला है. जबकि दूसरा युवक उसका पड़ोसी है. पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है.

Also Read: Jharkhand News: बोकारो पुलिस लाइन के पास महिला का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola