Jharkhand News: बोकारो पुलिस लाइन के पास महिला का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले की जांच करती पुलिस
Jharkhand News : बोकारो में एक स्कूल के पीछे महिला का शव बरामद किया गया है. पुलिस घटनास्थल पास पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
बोकारो : बोकारो पुलिस लाइन के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक महिला का शव बरामद हुआ है. उक्त मृत महिला का शव कीचड़ से सना हुआ है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. उस महिला का दोनों हाथ की कलाई कटा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. मौके पर सेक्टर 12 के थाना प्रभारी के साथ साथ सार्जेंट मेजर भी मौजूद हैं.
क्या कहा सिटी डीएसपी ने
इस संबंध में बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि यह 5-6 दिन पुराना है. महिला विक्षिप्त लग रही है, क्योंकि घटनास्थल पर किसी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि एक विक्षिप्त महिला बीते कई दिनों से लापता है. उनके घर वालों को बुलाकर इसकी पहचान कराई जाएगी. मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची थीं.
Also Read: Road Accident: रामगढ़ में हाइवा चालक ने बाइक सवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










