Gaya News : प्रभावती अस्पताल में कैपिंग व लैंप लाइटिंग समारोह आयोजित, छात्राओं ने सेवा की शपथ ली

Updated:
विज्ञापन
Gaya News

कार्यक्रम की तस्वीर

Gaya News : प्रभावती अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

विज्ञापन

Gaya News (संजीव कुमार सिन्हा) : प्रभावती अस्पताल सह ANM स्कूल में मंगलवार को कैपिंग, लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. सुषमा वर्मा एवं एएनएम स्कूल के प्राचार्य भूरी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अस्पताल कर्मी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान नई छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई. छात्राओं ने मरीजों की सेवा ईमानदारी, समर्पण और बिना किसी भेदभाव के करने का संकल्प लिया.

समारोह से छात्राओं में सेवा भावना और जिम्मेदारी का होता है विकास : प्राचार्य

इस मौके पर प्राचार्य भूरी सिंह ने कहा कि कैपिंग और लैंप लाइटिंग कार्यक्रम नर्सिंग शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका उद्देश्य नए प्रशिक्षुओं को उनकी जिम्मेदारियों और सेवा भावना के प्रति जागरूक करना होता है. उन्होंने बताया कि छात्राओं को पहले सैद्धांतिक और फिर प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अस्पताल में बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकें.

छात्राओं ने मानवता, अनुशासन और सेवा भावना निभाने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा में मानवता, अनुशासन और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं. शपथ ग्रहण के बाद ही छात्राओं को अस्पताल ड्यूटी के लिए तैयार किया जाता है. इस दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को भी याद किया गया. समारोह में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया. रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम उत्सव में बदल गया.

Also Read : समस्तीपुर: उगना महादेव मंदिर, जहां सेवक बनकर रहे थे भगवान शिव

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन