संत मरियम आवासीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 18 May 2026 9:43 PM
संत मरियम आवासीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संत मरियम आवासीय विद्यालय में ग्रीष्म अवकाश से पूर्व सोमवार को वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और अवकाश के दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना था. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण लापरवाही और नियमों की अनदेखी है. उन्होंने विद्यार्थियों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क पार करते समय सतर्क रहने की अपील की. एमवीआई नीतीश कुमार गुप्ता ने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर चिंता जतायी और कहा कि छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने बच्चों को कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बतायी. विद्यालय अध्यक्ष अविनाश देव ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. छात्रों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियमों का महत्व बताया. अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर नियमों के पालन का संकल्प लिया. कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ. अमित सिंह, समाजसेवी मनत सिंह बग्गा, रानू सिन्हा, मंजू चंद्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










