मतदाता के शिकायत पर सीओ ने खुद पहुंचकर ऑनलाइन भरा प्रपत्र

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के मझिगांव में ग्रामीणों के बीच एसआईआर प्रपत्र भरते बीडीओ अंजली मेहता व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रखंड के मझिगांव में ग्रामीणों के बीच एसआईआर प्रपत्र भरते बीडीओ अंजली मेहता व अन्य | Prabhat Khabar Network

पड़वा के बूथ संख्या 128 पर बीएलओ की लापरवाही से परेशान मतदाताओं की शिकायत पर सीओ अंजली मेहता ने खुद पहुंचकर ऑनलाइन प्रपत्र भरा और लोगों को राहत दी।

विज्ञापन

पड़वा: प्रखंड के बूथ संख्या 128 के मतदाताओं में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका सकिला खातून की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है. बीएलओ द्वारा समय पर कार्य न किये जाने के कारण स्थानीय मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने लापरवाही के खिलाफ बीडीओ सह सीओ से शिकायत किया. जिसके बाद बीडीओ ने स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर एसआईआर का प्रपत्र भरा. ​

बूथ संख्या 128 के मतदाता आलम तारा अली ने बताया कि बीएलओ सकिला खातून द्वारा अभी तक उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों का गणना प्रपत्र (एसआईआर) उपलब्ध नहीं कराया है. इस लापरवाही आलम तारा अली ने बीडीओ सह सीओ अंजली मेहता को एक लिखित शिकायत किया है. बीडीओ ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा समय रहते विशेष गहन पुनरीक्षण कर डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की थी. ​मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंजली मेहता ने शनिवार को खुद मझीगांव के बुथ संख्या 128 पहुंचकर शिकायतकर्ता के लंबित गणना प्रपत्र को स्वयं ऑनलाइन कराया, जिसके बाद मतदाताओं को राहत मिली. त्वरित कार्रवाई के बाद मतदाताओं ने राहत ली.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola