छात्रों के आंदोलन से ध्यान हटाने के लिए जयराम महतो के मामले को तूल दे रही सरकार : डॉ शशिभूषण मेहता

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता व अन्य. | Prabhat Khabar Network

पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने राज्य सरकार पर छात्र आंदोलन को कुचलने और डुमरी विधायक प्रकरण को बेवजह तूल देने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पांकी(पलामू). नीलांबर-पीतांबरपुर पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने राज्य सरकार पर छात्र आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को हरसईन मोड़ स्थित मौर्या फार्म हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा रद्द कराने तथा पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए डुमरी विधायक जयराम महतो से जुड़े मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है. विधायक ने कहा कि सरकार को जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पलामू में 32 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई, दो पूर्व पंचायत सेवकों समेत 6 गिरफ्तार

अवैध कारोबार में उगाही को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल

डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि राज्य में पुलिस और आम लोगों के बीच संबंध बेहतर नहीं हैं. उन्होंने बालू और कोयले के कथित अवैध कारोबार में उगाही को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाये. उन्होंने दावा किया कि बालू के अवैध कारोबार में उगाही को लेकर ही डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी से विवाद हुआ था. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के आम लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हैदरनगर थाना पहुंचे पलामू एसपी, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

कंचन कुमारी मामले की जांच की मांग

विधायक ने पलामू के सुदना-निमिया गांव की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाने पर कंचन कुमारी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गयी तथा उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया. उन्होंने एसपी कपिल चौधरी से मामले की जांच कराने, मुकदमा वापस लेने और कंचन कुमारी को रिहा करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि कंचन कुमारी को रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा.

मौके पर प्रकाश मेहता, सुनील कुशवाहा, प्रमुख सुनील पासवान, मुखिया गुड्डू पासवान, पूर्व मुखिया पुष्पा देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola