हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड 4 में सड़क-नाली निर्माण पर बवाल, ग्रामीण बोले - तोड़कर दोबारा बनाओ

Updated:
विज्ञापन

मानक के अनुसार नाली निर्माण नहीं होने का विरोध करते लोग | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज के वार्ड 4 में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सड़क और नाली निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन

कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट हरिहरगंज (पलामू). हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड 4 में लल्लू प्रसाद के घर से तिरुपति सीमेंट दुकान तक चल रहे पीसीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया. निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों ने काम रुकवा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटिया सामग्री का इस्तेमाल

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, जेइ कुलदीप कुमार, एइ शिवशंकर चौधरी और कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने संवेदक को मानक के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद निर्माण में मनमानी जारी रहने का आरोप लगाया गया.

ये भी पढ़ें: केंद्र झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर बनाना चाहती है, खनिज विधेयक से पूंजीपतियों को फायदा : कांग्रेस

सांसद प्रतिनिधि ने भी गुणवत्ता पर उठाये सवाल

सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है. उन्होंने टेंडर में करीब 40 प्रतिशत तक बिलो जाने का हवाला देते हुए आशंका जतायी कि इससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.

ग्रामीणों ने नाली में सरिया की दूरी और दीवार की साइड में कम सरिया लगाये जाने पर भी आपत्ति जतायी. उनका कहना था कि निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: छात्रों के आंदोलन से ध्यान हटाने के लिए जयराम महतो के मामले को तूल दे रही सरकार : डॉ शशिभूषण मेहता

तोड़कर दोबारा काम कराने की मांग

संवेदक प्रकाश गुप्ता ने ग्रामीणों को निर्माण कार्य में सुधार का भरोसा दिया. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. उन्होंने पहले से किये गये निर्माण को तोड़कर मानक के अनुसार नये सिरे से काम कराने की मांग की. ग्रामीणों ने योजना का शिलापट भी निर्धारित स्थान के बजाय दूसरे स्थान पर लगाये जाने को लेकर सवाल उठाये. विरोध के कारण शुक्रवार को निर्माण कार्य रोक दिया गया.

मानक के अनुसार नाली निर्माण नहीं होने का विरोध करते लोग | Prabhat Khabar Network
मानक के अनुसार नाली निर्माण नहीं होने का विरोध करते लोग | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola