अज्ञात लोगों ने दुकान में लगायी आग, लाखों का नुकसान

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 18 May 2026 9:41 PM

विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने दुकान में लगायी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने दीपक वर्मा की दुकान में आग लगा दी. इस अगलगी में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान व नकदी जलकर खाक हो गया, जबकि बगल के कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचायी. भुक्तभोगी के अनुसार दुकान में रखे फ्रिज, मिक्सी, मोबाइल, टेबल पंखा, स्टेबलाइजर, चौकी, होम थिएटर, आभूषण व तीस हजार नकद जलकर राख हो गया है.भुक्तभोगी दीपक ने पांकी थाना में इससे संबंधित तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसमें सनबिहारी भुइयां, कैल भुइयां और नरेश भुईयां का नाम शामिल हैं. भुक्तभोगी ने बताया कि दुकान से सटे एक कमरे में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. रविवार रात को दुकान बंद कर पूरा परिवार सो रहा था.अचानक रात में नींद खुली तो दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं. आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्यों ने बाहर निकालकर जान बचायी. आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दोपहर में हुआ था विवाद, मिली थी जिंदा जलाने की धमकी

भुक्तभोगी के द्वारा थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार, घटना से पहले 17 मई को दोपहर करीब दो बजे दीपक वर्मा का सनबिहारी भुइयां, कैल भुइयां और नरेश भुइयां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि उस वक्त उक्त तीनों व्यक्तियों ने दीपक को पूरे परिवार समेत जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी थी. पीड़ित ने आशंका जतायी है कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने के उद्देश्य से दुकान में आग लगायी. घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था.

कोट..पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है.पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जायेगा.

पांकी थाना प्रभारी दीपक सिंह

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola