पलामू में अंतरजातीय विवाह को लेकर हत्या करने की आशंका

पाटन (पलामू) : पाटन थाना क्षेत्र के नगेसर गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. 10-12 की संख्या में आये हमलावरों ने फूल कुमारी देवी, उसके बेटे चुनमुन राम व बहू सोनाक्षी देवी की टांगी से मार डाला. हमले में चुनमुन का पिता राजमुनी राम गंभीर […]
पाटन (पलामू) : पाटन थाना क्षेत्र के नगेसर गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी. 10-12 की संख्या में आये हमलावरों ने फूल कुमारी देवी, उसके बेटे चुनमुन राम व बहू सोनाक्षी देवी की टांगी से मार डाला. हमले में चुनमुन का पिता राजमुनी राम गंभीर रूप से घायल हो गये.
उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना पर मंगलवार की सुबह पलामू के पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल घटनास्थल पर पहुंचे. उनके आदेश पर हत्यारों के खिलाफ छापामारी की जा रही है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि चुनमुन द्वारा अंतरजातीय विवाह करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. एसपी मयूर पटेल ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है. संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं पड़वा के दुल्ही निवासी मनोज चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है. उसने आठ लोगों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




