टीपीसी एरिया कमांडर राजेंद्र भुईयां उर्फ बादल जी रांची के रातू से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2020 8:10 PM
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर राजेंद्र कुमार भुईयां उर्फ बादल जी को राजधानी रांची के रातू से गिरफ्तार किया है. पलामू व रांची पुलिस के संयुक्त छापामारी अभियान में बादल की गिरफ्तारी की गयी. मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में पलामू के […]
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर राजेंद्र कुमार भुईयां उर्फ बादल जी को राजधानी रांची के रातू से गिरफ्तार किया है.
पलामू व रांची पुलिस के संयुक्त छापामारी अभियान में बादल की गिरफ्तारी की गयी. मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साकेत कुमार सिंह द्वारा सूचना दी गयी थी कि टीपीसी का एरिया कमांडर राजेंद्र कुमार भुईयां उर्फ बादल रांची के रातू आने वाला है.
इसी सूचना के आधार पर पलामू, झारखंड जगुआर व रातू थाना के पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर छापामारी की. इसी दौरान रातू थाना के चटकपुर जानेवाली सड़क के पास उसकी गिरफ्तारी की गयी. एसपी श्री लिंडा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद एरिया कमांडर बादल को पलामू के पीपरा थाना में लाया गया. पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में उसने बताया कि उसके कार्य क्षेत्र में हुसैनाबाद, हैदरनगर, महुडंड आदि का इलाका है.
इसके अलावा बिहार के पहाड़ी इलाकों में भी टीपीसी का दस्ता भ्रमणशील है. एरिया कमांडर ने पुलिस के समक्ष यह कबूल किया कि हाल में टीपीसी द्वारा ही पलामू के छतरपुर, पीपरा व बिहार के औरंगाबाद के टंडवा थाना में घटना को अंजाम दिया है.
एसपी श्री लिंडा ने बताया कि जो सूचना मिली उसके मुताबिक राजेंद्र कुमार भुईयां उर्फ बादल रांची में अपनी शादी की मार्केटिंग करने गया हुआ था. उसकी शादी फरवरी में ही हजारीबाग में होना था. इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बादल 15 साल के उम्र में ही उग्रवादी बन गया था. मूल रूप से वह चतरा के सीमरिया का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










