झोलाछाप चिकित्सक की गलत इलाज से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक की गलत इलाज से युवक की मौत

झोलाछाप चिकित्सक की गलत इलाज से युवक की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हैदरनगर थाना क्षेत्र के बुद्धि बीघा गांव में झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से 19 वर्षीय बिक्की कुमार ठाकुर की मौत हो गयी. शनिवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मस्जिद मोहल्ला स्थित वाजिद अली के क्लिनिक में ले गये. इलाज के बाद डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया. दवा खाने के कुछ ही देर बाद बिक्की की हालत गंभीर हो गयी और उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. हाल ही में बिक्की के चाचा का निधन हुआ था और श्राद्ध कर्म शुक्रवार को ही संपन्न हुआ था. परिवार अभी उस दुख से उबरा भी नहीं था कि इकलौते बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया.

हैदरनगर मुख्य बाजार पथ को जाम कर प्रदर्शन किया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने हैदरनगर मुख्य बाजार पथ को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रशासनिक अधिकारियों- प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वप्रताप मालवा, अंचल अधिकारी संतोष कुमार और थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्लिनिक को सील कर दिया गया और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया गया. मृतक की मां के आवेदन पर वाजिद अली और उसके सहयोगी तारीख अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

ग्रामीणों ने दोनों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस को शव कब्जे में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. देर रात लगभग 11:30 बजे परिजनों ने सड़क से शव हटाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया. इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है और वे निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola