Hajipur News: डायल 112 की दबंगई का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News: डायल 112 की दबंगई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया

Hajipur News वैशाली के विदुपुर में युवक की पिटाई का आरोप, CCTV फुटेज सामने आने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस टीम पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

घटना देर रात की

बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की है. आरोप है कि किसी सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. वायरल CCTV फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी युवक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं. आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मी युवक को लगातार धक्का देते और मारते दिखाई दे रहे हैं.

कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है। कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

सूत्रों के अनुसार युवक को मामूली विवाद में पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक पूरे मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस विभाग भी सक्रिय

वहीं CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. यदि आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जा सकती है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों का कानून पर भरोसा बना रहे.

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन