ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 May 2026 8:20 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की AI जेनरेटेड तस्वीर (PC-AI Gemini)

UPSC CSE Prelims Question Paper: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का पेपर पिछले साल की तुलना में इस बार टफ था. सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट और स्टूडेंट्स ने कहा कि 2 घंटे काफी नहीं थे. कई सवाल बहुत डीप में पूछे गए थे.

विज्ञापन

UPSC CSE Prelims Question Paper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 24 मई 2026 को दो शिफ्ट में सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की. यह परीक्षा भारत के कुल 2,072 सेंटर पर हुई. वहीं अब इंस्टाग्राम से लेकर X तक, तमाम सोशल मीडिया पर पेपर की कठिनाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. म्यूजिक, वेद और बौद्ध धर्म को लेकर डीप में कई सवाल पूछे गए. सोशल मीडिया पर तो कुछ लोगों ने इसे यूपीएससी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय बताया. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का पेपर कैसा था.

पेपर 1 काफी टफ था

एक्सपर्ट की मानें तो यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का पेपर पिछले साल की तुलना में काफी टफ था. जीएस पेपर-1 काफी लंबा था और सवाल बहुत डेप्थ में पूछे गए थे. वहीं कुछ का कहना है कि इस बार के पेपर में हिस्ट्री का वेटेज ज्यादा रहा.

वहीं स्टूडेंट्स का कहना है कि यूपीएससी का ये पेपर 2 घंटे में तो नहीं सॉल्व हो सकता है. एक सोशल मीडिया यूजर ने UPSC की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा कि यही असली सच्चाई है. दरअसल, वे पिछले 15 सालों से यही कर रहे हैं. यह सिर्फ छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश है. वे छात्रों की IQ या Intelligence नहीं जांच रहे, बल्कि सवालों को सिर्फ इतना लंबा और समय लेने वाला बना रहे हैं कि छात्रों पर दबाव बढ़ जाए.

upsc

UPSC के वो 5 सवाल जिसे देखकर स्टूडेंट्स के छूटे पसीने

Which one of the following Carnatic music ragas is similar to Raga Bilawal in Hindustani musiс?
(a) Nat Bhairavi
(b) Kamavardhini
(c) Hanumatodi
(d) Dheera Shankarabharanam

Among the four main forms of existence of life recognized in Jainism, which one of the following not included?
(a) Deva (gods)
(b) Yaksha (demi-gods)
(c) Manushya (humans)
(d) Tiryancha (animals and plants)

What does an empty seat represent in early Buddhist iconography?
(a) The meditation of the Buddha
(b) The Buddha’s First Sermon
(c) The Buddha’s Mahaparinibbana
(d) The Buddha’s Mahabhinishkramana

In which one among the following texts does the term kshetra-patni (‘mistress of the field’) Originate?
(a) Rigveda
(b) Atharvaveda
(c) Ashtadhyayi
(d) Arthashastra

Pandit Mallikarjun Mansur, the famous classical singer from Karnataka, represented the:
(a) Agra Gharana
(b) Gwalior Gharana
(c) Patiala Gharana
(d) Jaipur-Atrauli Gharana

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को दो शिफ्ट में कराई गई. पहली शिफ्ट में जनरल स्टडी (GS) पेपर-I की परीक्षा चली, जोकि सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई. दूसरी शिफ्ट में जनरल स्टडीज (CSAT) पेपर-II दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें- UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के तुरंत बाद आएगी आंसर की, जानें कहां कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola