UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के तुरंत बाद आएगी आंसर की, जानें कहां कर सकेंगे चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 May 2026 4:13 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

UPSC Prelims Answer Key 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा आज यानी 24 मई 2026 को आयोजित की गई है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से प्रीलिम्स की आंसर की परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी.

विज्ञापन

UPSC Prelims Answer Key 2026: हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होते हैं और परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा इंतजार Answer Key का रहता है. इस बार UPSC ने उम्मीदवारों के लिए बड़ा बदलाव किया है. पहली बार आयोग परीक्षा के तुरंत बाद Provisional Answer Key जारी करेगा ताकि छात्रों को ज्यादा पारदर्शिता मिल सके.

UPSC Prelims में 8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स

इस साल UPSC CSE Prelims 2026 के लिए कुल 8,19,372 आवेदन मिले हैं. ऐसे में लाखों उम्मीदवार अब Answer Key और संभावित कटऑफ का इंतजार कर रहे हैं. UPSC ने 18 मई 2026 को जारी प्रेस रिलीज में बताया था कि परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए अब Provisional Answer Key जल्द जारी की जाएगी.

कहां जारी होगी UPSC Prelims Answer Key 2026?

UPSC की ऑफिशियल Provisional Answer Key ऑनलाइन मोड में जारी होगी. उम्मीदवार इसे UPSC के QPRep Portal- upsconline.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर UPSC Prelims Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Login ID और Password दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर Answer Key PDF खुल जाएगी.
  • अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान करें.
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.

आपत्ति का मिलेगा मौका

अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन Representation जमा कर सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को QPRep Portal पर जाकर संबंधित प्रश्न चुनना होगा और अपनी आपत्ति के समर्थन में जरूरी जानकारी देनी होगी.

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ASO बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola